गिरियक में बालू कारोबारी के घर लाखों की डकैती

Updated at : 15 Nov 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
गिरियक में बालू कारोबारी के घर लाखों की डकैती

बिहारशरीफ : गिरियक थाना क्षेत्र के केरूआ गांव में सोमवार की रात एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने बालू कारोबारी के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया. अपराधी कारोबारी के घर से नकदी और आभूषण समेत लाखों के सामान लूट ले गये. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने कारोबारी को लोहे के रॉड से पीटने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : गिरियक थाना क्षेत्र के केरूआ गांव में सोमवार की रात एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने बालू कारोबारी के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया. अपराधी कारोबारी के घर से नकदी और आभूषण समेत लाखों के सामान लूट ले गये. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने कारोबारी को लोहे के रॉड से पीटने के बाद गोली मार दी. घायल कारोबारी को इलाज के लिए पटना ले जाया गया है. केरूआ गांव निवासी बालू कारोबारी पप्पू खां गांव स्थित अपने घर में

गिरियक में बालू…
सो रहे थे. दूसरे कमरे में उनके बहनोई मो सुफियान खां उर्फ बिव्वन व परिवार के दूसरे सदस्य सो रहे थे. रात के करीब 11 बजे आठ की संख्या में हथियारबंद अपराधी छत के रास्ते उनके घर में घुस गये और परिजनों के हाथ-पैर बांध कर घुटने के बल आंगन में बैठा दिया. परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने पप्पू खां से चाबी लेकर अलमारी से तीन लाख नकद, सात लाख के सोने के आभूषण, स्मार्ट फोन, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड आदि लूट लिया.
घटना का विरोध कर करने पर कारोबारी को लोहे के रॉड से पीटने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया. यह देख कारोबारी की बहन इशरत प्रवीण उर्फ पिंकी अपराधियों से उलझ पड़ी. अपराधियों ने पिंकी के सिर पर भी लोहे के रॉड से मारकर गंभीर रूप घायल कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी घर में से ही फायरिंग करते हुए फरार हो गये. इस दौरान अपराधियों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की. बालू कारोबारी के बहनोई ने बताया कि अपराधियों में एक 12 वर्ष का किशोर भी था. शेष अपराधी 20 से 25 वर्ष के थे. घर से भागने के दौरान अपराधियों की दो जोड़ी चप्पल व एक टोपी छूट गयी है.
घटनास्थल पर पहुंचे राजगीर एसडीपीओ संजय कुमार, गिरियक थानाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद व पावापुरी ओपी प्रभारी शरद कुमार ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के दर्जनों गांवों में छापेमारी की. एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना में 1.75 लाख नकद व सात भर सोने के आभूषण की लूट हुई है. पीड़ित के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित पप्पू खां अपने ट्रक से बालू का कारोबार करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन