राजगीर महोत्सव पर दो शिफ्टों में काम करेगी मेडिकल टीम
Updated at : 12 Nov 2017 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : राजगीर महोत्सव में चिकित्सा की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी. जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठोस कदम उठाया गया है. इस कदम के तहत राजगीर महोत्सव स्थल पर मेडिकल टीमें तैनात रहेगी. ताकि जरूरतमंद लोगों को सुलभ तरीके से चिकित्सा सेवा टीम की ओर से उपलब्ध करायी जा सके. तैनात की जाने वाली टीमों […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : राजगीर महोत्सव में चिकित्सा की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी. जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठोस कदम उठाया गया है. इस कदम के तहत राजगीर महोत्सव स्थल पर मेडिकल टीमें तैनात रहेगी. ताकि जरूरतमंद लोगों को सुलभ तरीके से चिकित्सा सेवा टीम की ओर से उपलब्ध करायी जा सके. तैनात की जाने वाली टीमों में डॉक्टर से लेकर पारा मेडिकल स्टॉफ शामिल किये गये हैं. टीम आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं से लैस रहेगी.
25 नवंबर से काम करने लगी टीम
राजगीर महोत्सव को ले गठित मेडिकल टीमें 25 नवंबर से काम करने लगेगी. यह टीम 27 नवंबर तक निरंतर रूप से क्रियान्वित रहेगी. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने संबंधित अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक को सख्त निर्देश दिया है कि महोत्सव के दौरान टीम में शामिल किये गये डॉक्टरों व कर्मियों को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे. साथ ही जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता बरकरार रखेंगे. ताकि स्वास्थ्य शिविर में आने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायी जा सके. साथ ही,
उन्हें जरूरत के अनुरूप डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार दवा दी जा सके. सीएस डॉ सिंह ने यह भी हिदायत दी है कि इस कार्य में कोताही हरगिज नहीं बरती जाये. लापरवाही बरतने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.राजगीर महोत्सव में जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य गठित मेडिकल टीमें शामिल किये गये डॉक्टरों व कर्मियों के लिए रोस्टर चार्ट बनाया गया है.
रोस्टर चार्ट के मुताबिक चिकित्सक व कर्मी ड्यूटी करेंगे.यह टीमें हर दिन दो शिफ्टों में काम करेंगी.हरेक शिफ्ट में एक-एक डॉक्टर,नर्स व पारा मेडिकल स्टॉफ शामिल किये गये हैं.
टीम में शामिल लोगों को विभाग की ओर से इसकी सूचना उपलब्ध करा दी गयी है.
उपाधीक्षक को किया गया है अलर्ट
अनुमंडलीय अस्पताल,राजगीर के उपाधीक्षक को अलर्ट जारी किया गया है. सीएस डॉ सिंह ने निर्देश जारी कर कहा है कि राजगीर महोत्सव के दौरान हमेशा सजग रहे. गठित मेडिकल टीमों पर नजर रखेंगे. साथ ही अस्पताल के ओटी को भी व्यवस्थित रखेंगे. ताकि जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों को इसकी सेवा भी सहज रूप से उपलब्ध करायी जा सके. इतना ही नहीं एंबुलेंस चिकित्सा सेवा को भी 24 घंटे व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




