अस्पताल कर्मियों के साथ की मारपीट
Updated at : 11 Nov 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

तीन को किया गिरफ्तार दो बाइकें जब्त बिंद : शराब के नशे में धुत चार नशेड़ियों ने अस्पताल प्रभारी व कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की. पुलिस ने मौके पर तीनों नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक नशेड़ी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. घटना गुरुवार की रात घटी. गिरफ्तार उमेश पासवान […]
विज्ञापन
तीन को किया गिरफ्तार दो बाइकें जब्त
बिंद : शराब के नशे में धुत चार नशेड़ियों ने अस्पताल प्रभारी व कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की. पुलिस ने मौके पर तीनों नशेड़ियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक नशेड़ी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. घटना गुरुवार की रात घटी. गिरफ्तार उमेश पासवान बरबीघा सदर अस्पताल में गार्ड का काम करता है. वहीं राम प्रवेश पासवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान है, जो जम्मू कश्मीर में पदस्थापित है. दोनों सहोदर भाई हैं. जबकि शशिभूषण पासवान चचेरे भाई हैं.
पुलिस ने दोनों बाइकों को भी जब्त किया है. तीनों सरमेरा थाना के जगजीवनपुर गांव के निवासी बताये जाते हैं. जबकि पुलिस को चकमा देकर भागने वाला नशेड़ी की पहचान सरमेरा के सखड़ा गांव निवासी रामवली पासवान के पुत्र गणेश पासवान के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर शाम सकसोहरा से बिंद की ओर तेज रफ्तार से आ रहे शराब के नशे में धुत बाइक सवार शशिभूषण पासवान महमुदा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे सवार जख्मी हो गया. इस मौके पर पुलिस पेट्रोलिंग की टीम घायल को इलाज के लिए बिंद पीएचसी में भर्ती करा दिया. इस दौरा
न घायल शशिभूषण ने मोबाइल से इसकी जानकारी अपने चचेरे भाई को दी. कुछ ही देर के बाद शराब के नशे में धुत घायल के परिजन बाइक से अस्पताल पहुंचे और घायल को ले जाने लगे. जिसका अस्पताल कर्मियों ने विरोध करते हुए पुलिस द्वारा एडमिट कराने की बात कही. इस बात पर नशेड़ियों ने चिकित्सा प्रभारी डॉ उमाकांत प्रसाद व गार्ड रंजीत पासवान की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान अस्पताल में भगदड़ मच गयी. एएनएम सहित अन्य कर्मी भयभीत होकर कमरे में बंद हो गये.
उसकी सूचना अस्पताल के कर्मी ने बगल में स्थित बिंद थाना को दिया. तुरंत पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंच कर मामले को अपने हाथ में ले लिया. नशेड़ियों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद शशिभूषण पासवान एवं राम प्रवेश पासवान ने शराब पी रखी है. इसकी पुष्टि होने पर दोनों को जेल भेज दिया गया और उमेश पासवान को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




