चंडी थानाध्यक्ष को एसपी ने किया निलंबित

बिहारशरीफ : कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने चंडी थानाध्यक्ष कमलजीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. एसपी ने बताया कि इस संबंध में हिलसा एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती द्वारा एक रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी गयी थी. रिपोर्ट में चंडी थानाध्यक्ष को कार्य में लापरवाही बरतने व […]
बिहारशरीफ : कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने चंडी थानाध्यक्ष कमलजीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. एसपी ने बताया कि इस संबंध में हिलसा एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती द्वारा एक रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी गयी थी. रिपोर्ट में चंडी थानाध्यक्ष को कार्य में लापरवाही बरतने व कांड के निष्पादन में रूचि नहीं लेने की बात बतायी गयी थी.
एसपी ने बताया कि चंडी थानाध्यक्ष पिछले कई माह से अपराध नियंत्रण सहित शराब की बरामदगी में किसी तरह की रूचि नहीं ले रहे थे. निलंबन के बाद उन्हें पुलिस लाइन से अटैच किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




