छठव्रतियों की सुविधाओं का मंत्री ने लिया जायजा

Updated at : 24 Oct 2017 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
छठव्रतियों की सुविधाओं का मंत्री ने लिया जायजा

बिहारशरीफ : ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार द्वारा सोमवार को बड़गांव स्थित सूर्यमंदिर तालाब का निरीक्षण किया गया. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बड़गांव सूर्य मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. छठ पर्व के मौके पर यहां भारी संख्या में दूसरे प्रदेशों के भी श्रद्धालु छठव्रत […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार द्वारा सोमवार को बड़गांव स्थित सूर्यमंदिर तालाब का निरीक्षण किया गया. इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बड़गांव सूर्य मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है. छठ पर्व के मौके पर यहां भारी संख्या में दूसरे प्रदेशों के भी श्रद्धालु छठव्रत करने आते हैं.

ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित पूजा करने में सहूलियत आदि से जुड़े कई निर्देश दिये. छठ तालाब के चारों ओर प्रकाश की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, तालाब की सफाई आदि का भी जायजा लिया. संबंधित कर्मियों से मेले में जुटने वाली भीड़ तथा उसे नियंत्रित रखने के उपायों पर भी विचार-विमर्श कर उचित मार्गदर्शन दिया गया. विशेष रूप से महिलाओं , बच्चों तथा बुजुर्गों के साथ-साथ छठव्रतियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

देते हुए उन्होंने अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. इस मौके पर बड़गांव पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार, नीरपुर पंचायत के मुखिया विजय कुमार, केशरीनंदन, जगलाल चौधरी, संजीव कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन