बिहार : सरपंच के घर बिना दरवाजा खटखटाए घुसने पर बुजुर्ग को थूक चटाया, चप्पल से पीटा

Updated at : 19 Oct 2017 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सरपंच के घर बिना दरवाजा खटखटाए घुसने पर बुजुर्ग को थूक चटाया, चप्पल से पीटा

नालंदा : बिहार के नालंदा से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. खबर ऐसी है कि उसे पढ़कर आप भी विचलित हो सकते हैं. नालंदा में एक बुजुर्ग व्यक्ति को सिर्फ इसलिए सचा के तौर पर थूक चटाया गया और चप्पलों से पीटा गया, क्योंकि उसने सरपंच […]

विज्ञापन

नालंदा : बिहार के नालंदा से एक बेहद शर्मनाक और मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है. खबर ऐसी है कि उसे पढ़कर आप भी विचलित हो सकते हैं. नालंदा में एक बुजुर्ग व्यक्ति को सिर्फ इसलिए सचा के तौर पर थूक चटाया गया और चप्पलों से पीटा गया, क्योंकि उसने सरपंच के घर में बिना दरवाजा खटखटाए घुसने की दुस्साहस की.

घर में बिना दरवाजा खटखटाए घुसने पर बुजुर्ग व्यक्ति को सजा के तौर पर थूक कर चाटने के लिए किया गया मजबूर, इस व्यक्ति को महिलाओं द्वारा चप्पलों से पीटा भी गया. खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया.

लोगों ने बिहार सरकार के साथ नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया. एक ट्विटर यूजर्स ने सबका साथ सबका विकास हैसटैग के साथ लिखा, बहुत दुखद, आदमी-आदमी का एसा हाल कैसे कर सकता हैं. दण्डनीय अपराध है.

https://twitter.com/HimanshuJainOn/status/920982887226208256?ref_src=twsrc%5Etfw

एक अन्य यूजर्स ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को इस दुखद घटना पर उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए लिखा, ‘नीतीश कुमार, नमस्कार सर यह बहुत गलत काम हो रहा है सर जी इसको देखें और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन