घर से निकले युवक की तालाब से मिली लाश

बिहारशरीफ : पत्नी से मिलने नूरसराय जाने की बात कह घर से निकले युवक की लाश तालाब से बुधवार को पुलिस ने बरामद किया है. युवक का शव शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के संगत पर स्थित एक तालाब से बरामद किया गया है. युवक की पहचान आशानगर निवासी मो इब्राहिम के 26 वर्षीय पुत्र […]
बिहारशरीफ : पत्नी से मिलने नूरसराय जाने की बात कह घर से निकले युवक की लाश तालाब से बुधवार को पुलिस ने बरामद किया है. युवक का शव शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के संगत पर स्थित एक तालाब से बरामद किया गया है. युवक की पहचान आशानगर निवासी मो इब्राहिम के 26 वर्षीय पुत्र मो मिस्टर उर्फ मिट्ठु के रूप में की गयी है.
शव की पहचान होने के बाद मौके पर कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है. एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि युवक की गुमशुदगी के संबंध में परिजनों द्वारा किसी तरह की रिपोर्टिंग थाने में नहीं की थी. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका सही आकलन अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है. दो दिन तालाब में शव के पड़े रहने से शव की स्थित काफी खराब हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




