विकास कार्यों में आयेगी तेजी: मंत्री

Updated at : 11 Sep 2017 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
विकास कार्यों में आयेगी तेजी: मंत्री

अगले साल तक सभी घरों में पहुंचेगी बिजली रोजगार के लिए प्रोत्साहन भत्ते की शुरुआत थरथरी. ग्रामीण विकास व संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की योजना सौ की आबादी वाले टोले तक भी पक्की सड़क बनाने की है. ऐसे टोले में मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना के तहत सड़कों का निर्माण कराया […]

विज्ञापन
अगले साल तक सभी घरों में पहुंचेगी बिजली
रोजगार के लिए प्रोत्साहन भत्ते की शुरुआत
थरथरी. ग्रामीण विकास व संसदीय कार्यमंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की योजना सौ की आबादी वाले टोले तक भी पक्की सड़क बनाने की है.
ऐसे टोले में मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना के तहत सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है. नीतीश सरकार इस बात को लेकर प्रतिबद्ध है कि कोई भी टोला या गांव पक्की सड़क की पहुंंच से वंचित नहीं रह जाये.
रविवार को थरथरी में आयोजित जिला पार्षद कपिल प्रसाद का जदयू में मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुमार ने कहा कि अब केंद्र में भी अपनी सरकार है. इसलिए केंद्रीय राशि आवंटित होने में विलंब और भेदभाव की स्थिति का सामना राज्य सरकार को नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष तक विकास की रफ्तार काफी तेज दिखेगी. मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना से गांव सुंदर हो रहे हैं. हर घर में नल-जल की पहुंच करायी जा रही है.
अगले वर्ष तक सभी घरों में बिजली पहुंचा दी जायेगी. अगले तीन वर्षों में सभी घरों में शौचालय बनवा दिये जायेंगे. बेरोजगार युवकों को दो वर्षों तक रोजगार के लिए प्रोत्साहन भत्ता की शुरुआत की गयी है. उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्य योजना लागू की गयी है. इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में गुणात्मक सुधार आयेगी.
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में रहे लोगों के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा से संवेदनशील रहे हैं.समारोह को सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में सत्ता के दो केंद्र बन गये थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सही समय पर उचित निर्णय लेकर बिहार व बिहारियों के साथ न्याय किया. अब पटना और दिल्ली में एक गठबंधन की सरकार है. विधान पार्षद हीरा प्रसाद बिंद ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नयी सरकार बनने को बिहार के हित में बताया.
उन्होंने बिना नाम लिये स्थानीय राजद विधायक शक्ति सिंह यादव पर हमला बोला. बिंद ने कहा कि स्थानीय विधायक का बयान खेदजनक है. उन्होंने उस बयान का जिक्र भी किया, जिसमें विधायक ने कहा था कि सृजन घोटाला न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीने देगा न मरने देगा. विधायक पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए.
बताया जाता है कि यह मिलन समारोह स्थानीय जिला पार्षद कपिल प्रसाद का जदयू में विधिवत शामिल होने के उपलक्ष्य में आयोजित था. जिला पार्षद को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने प्राथमिक सदस्यता दिलायी. समारोह को संबोधित करने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, मुख्यिा प्रेम कुमार, हिलसा पूर्वी जिला पार्षद वीरेंद्र प्रसाद, आनंद मोहन, दिनेश कुमार, जहेंद्र यादव, डिंपल कुमार, संजय उर्फ काशी पांडेय, नवल कुमार, दुश्यंत कुमार, भरत शर्मा, मनोज कुमार आदि शामिल थे. समारोह का संचालन धीरज कुमार ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र दूबे ने किया.
सड़क निर्माण के लिए दिये कई आवेदन: थरथरी. रविवार को थरथरी ग्रामीण व संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार को दर्जन भर आवेदन सड़क निर्माण के लिए विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने दिये.
मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही इसपर विभागीय कार्रवाई शुरू करायी जायेगी. बताया जाता है कि थरथरी प्रखंड में भी दर्जनों गांव जहां की आबादी पांच सौ से अधिक और एक हजार से अधिक है, वहां भी सड़कें नहीं बनी हैं. द्वारिका बिगहा, ओली बिगहा, हरपुर, महानंदचक, मेहत्रावां टोला, अमेरा खरजमा आदि अन्य कई गांव पक्की सड़क की पहुंच से दूर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन