डकैती के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

Updated at : 08 Sep 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
डकैती के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं

बिहारशरीफ : डकैतों के संबंध में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है. वारदात के 24 घंटे बीतने को है, अभी तक एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मंगलवार की मध्य रात्रि पावापुरी ओपी क्षेत्र के पावापुरी मोड़ पर एक स्वयंसेवी संस्थान में कार्यरत भवेष कुमार मंडल के किराये के मकान का ताला […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : डकैतों के संबंध में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है. वारदात के 24 घंटे बीतने को है, अभी तक एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मंगलवार की मध्य रात्रि पावापुरी ओपी क्षेत्र के पावापुरी मोड़ पर एक स्वयंसेवी संस्थान में कार्यरत भवेष कुमार मंडल के किराये के मकान का ताला तोड़ करीब एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया था.

अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना कर घर में रखे 48 हजार नकद सहित करीब पांच लाख की संपत्ति लूट ली थी. पावापुरी ओपी प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि घटना के बाद से अपराधियों की पहचान व उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कार्यरत है. इस संबंध में कई तरह की जानकारी जुटायी जा रही है. ओपी प्रभारी ने दावे के साथ कहा कि निकट भविष्य में घटना में संलिप्त सभी अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन