डीलर पर हो कार्रवाई, नहीं तो जाम करेंगे सड़क

तेघड़ा : बरौनी पंचायत तीन के डीलर प्रवीण कुमार के द्वारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जय गणेश चौरसिया के साथ बदसलूकी करने के मामले को लेकर विवाद गहरा गया है. इस घटना को लेकर बरौनी-तीन पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया प्रभात कुमार उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता में पंचायत के जनप्रतिनिधियों की एक […]
तेघड़ा : बरौनी पंचायत तीन के डीलर प्रवीण कुमार के द्वारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जय गणेश चौरसिया के साथ बदसलूकी करने के मामले को लेकर विवाद गहरा गया है. इस घटना को लेकर बरौनी-तीन पंचायत के पंचायत भवन में मुखिया प्रभात कुमार उर्फ पप्पू सिंह की अध्यक्षता में पंचायत के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस घटना को लेकर तेघड़ा एसडीओ, डीएसओ और डीएम को लिखित शिकायत पत्र भेज कर एक सप्ताह के अंदर डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर सहमति बनी.
अगर एक सप्ताह के अंदर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो मजबूरन जनप्रतिनिधि सड़क पर उतरेंगे और प्रदर्शन के साथ -साथ सड़क जाम करेंगे. इस घटना को लेकर पीड़ित पंचायत समिति जय गणेश चौरसिया ने बताया कि पंचायत के पांच डीलरों के द्वारा लाभुकों को समय पर और सही मात्रा में राशन केरोसिन नहीं दिया जाता है. इसके अलावा राशन-केरोसिन के निर्धारित सरकारी रेट से ज्यादा कीमत लिये जाते हैं. इसकी शिकायत तेघड़ा एमओ से की गयी तो पिछले महीने मुखिया प्रभात कुमार के नेतृत्व में तेघड़ा एमओ,
डीलरों, और जनप्रतिनिधियों की एक बैठक की गयी थी. और उस बैठक में निर्णय लिया गया था कि डीलरों के द्वारा समय पर राशन केरोसिन सरकारी रेट पर दिया जायेगा. बावजूद इसके डीलरों के द्वारा लाभुकों को राशन-किरोसिन देने से मना किया गया. लोगों की इस शिकायत पर जब डीलर से बात की गयी तो उल्टे डीलर के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया. जय गणेश चौरसिया ने बताया कि डीलर के द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार की शिकायत तेघड़ा एसडीओ से की गयी है. बैठक में मुखिया प्रभात कुमार उर्फ पप्पू सिंह, सरपंच मो इकबाल उर्फ पप्पू, पंचायत समिति सदस्य मो शमशाद आलम, वार्ड सदस्य कुंती देवी, विभा देवी, मीरा देवी, बेबी देवी, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, पंच शिवकुमार चौधरी, समेत पंचायत के अन्य वार्ड सदस्य एवं पंच शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




