दोस्तों के साथ नदी में नहाने गये बालक की डूबने से मौत

राजगीर (नालंदा) : छबिलापुर थाना क्षेत्र के बेलदारी बीघा गांव में सोमवार की संध्या नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. बच्चे की पहचान बेलदारी बीघा गांव निवासी बालेश्वर केवट के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि संध्या के समय वह बच्चा अपने दोस्तों […]
राजगीर (नालंदा) : छबिलापुर थाना क्षेत्र के बेलदारी बीघा गांव में सोमवार की संध्या नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी. बच्चे की पहचान बेलदारी बीघा गांव निवासी बालेश्वर केवट के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि संध्या के समय वह बच्चा अपने दोस्तों के संग नदी में नहाने गया था. गहरे पानी में चले जाने के कारण वह नदी में डूब गया.
इसकी सूचना अन्य बच्चों ने गांव में दी. लोग वहां पहुंच कर नदी में बालक की खोजबीन शुरू कर दी. काफी खोजबीन के बाद बालक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका. छबिलापुर थानाध्यक्ष निखिल राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




