लोडेड पिस्टल व गोलियों के साथ बौना पकड़ा गया

बिहारशरीफ : लोडेड पिस्टल व नौ गोलियों के साथ संजय यादव उर्फ बौना मानपुर थाने के छोटी धनुकी गांव के पास से पकड़ा गया. इसकी जानकारी एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने दी. उन्होंने बताया कि बौना उक्त स्थान पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. इसकी जानकारी मानपुर थाने को लग […]
बिहारशरीफ : लोडेड पिस्टल व नौ गोलियों के साथ संजय यादव उर्फ बौना मानपुर थाने के छोटी धनुकी गांव के पास से पकड़ा गया. इसकी जानकारी एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने दी. उन्होंने बताया कि बौना उक्त स्थान पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. इसकी जानकारी मानपुर थाने को लग गयी. इसके बाद मानपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में उसके पास से एक लोडेड पिस्टल व नौ गोलियों के अलावा एक मोबाइल जब्त किया गया. उन्होंने बताया कि बौना का आपराधिक इतिहास रहा है. मानपुर थाने में उस पर चार मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




