कांवरिया की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

Updated at : 28 Jul 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
कांवरिया की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

बिहारशरीफ : दीपनगर थाने की पुलिस ने बस्ती गांव के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड से गुरुवार की सुबह एक कांवरिया का शव बरामद किया है. शव का हाथ-पैर बंधा था. प्रतीत होता है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है. युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाये गये हैं. […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : दीपनगर थाने की पुलिस ने बस्ती गांव के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड से गुरुवार की सुबह एक कांवरिया का शव बरामद किया है. शव का हाथ-पैर बंधा था. प्रतीत होता है कि अपराधियों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है. युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाये गये हैं. रेल थानाध्यक्ष कमलेश रजक ने बताया कि अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद उसे कांवरिया का पोशाक पहना दिया गया है. उसकी उम्र 32 वर्ष के करीब बतायी गयी है.

घटना की जानकारी के बाद दीपनगर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. हत्या किन कारणों को लेकर की गयी है, इसकी ठोस जानकारी पुलिस के पास नहीं है. युवक की पहचान व हत्या में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने प्रयास तेज कर दिया है.

गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से बख्तियारपुर-राजगीर सवारी गाड़ी काफी विलंब से बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पहुंची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन