चार डॉक्टरों का काटा गया पांच दिनों का वेतन

बिहारशरीफ : एक्टिव टीबी केस फाइंडिंग कंपेन में कार्य नहीं करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग के चार चिकित्सकों समेत 15 कर्मियों के पांच दिनों का वेतन काटने का आदेश दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए सीएस डॉ सुबोध सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 से 31 जुलाई तक जिले में एक्टिव […]
बिहारशरीफ : एक्टिव टीबी केस फाइंडिंग कंपेन में कार्य नहीं करने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग के चार चिकित्सकों समेत 15 कर्मियों के पांच दिनों का वेतन काटने का आदेश दिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए सीएस डॉ सुबोध सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 से 31 जुलाई तक जिले में एक्टिव टीबी केस फाइंडिंग कंपेन चलाया जा रहा है. इस कंपेन के दौरान सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों व कर्मियों को सक्रिय भागीदारी निभाने का आदेश दिया गया था. इस कंपेन की जांच करने का आदेश दिया गया था.
जांच के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नूरसराय के उक्त सभी चिकित्सकों व अन्य कर्मियों के 17 से 21 जुलाई तक इस कंपेन में शामिल नहीं होने के प्रमाण मिले. नूरसराय पीएचसी का कार्य 17 से 21 जुलाई तक शून्य पाया गया है. इस आरोप के बाद अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने नूरसराय पीएचसी के 15 कर्मियों का वेतन पांच दिन 17 से 21 जुलाई तक काटने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




