शंकर ने कहा- रंजिश, पुलिस ने प्रेम प्रसंग
Updated at : 26 Jul 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

घटना. अंधाधुंध फायरिंग से अंबेर मुहल्ले में दहशत, घरों में कैद हो गये थे लोग गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष लगाया आरोप आरोपित के पिता के बयान पर कांड दर्ज बिहारशरीफ : शहर के उपमेयर फूल कुमारी के घर पर घटी गोलीबारी की घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल […]
विज्ञापन
घटना. अंधाधुंध फायरिंग से अंबेर मुहल्ले में दहशत, घरों में कैद हो गये थे लोग
गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष लगाया आरोप
आरोपित के पिता के बयान पर कांड दर्ज
बिहारशरीफ : शहर के उपमेयर फूल कुमारी के घर पर घटी गोलीबारी की घटना में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गयी. मंगलवार की सुबह नगर थाने के अंबेर श्रीस्तल मुहल्ले में अचानक गोलीबारी की घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गये. उपमेयर के घर के पास खड़ा युवक ताबड़तोड़ गोलियां चला रहा था. किसी की हिम्मत नहीं हो पा रही थी कि कोई उसके पास जाकर उसे ऐसा करने से रोके. लोग भय से अपने घरों में कैद हो गये थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंच किसी तरह गोलीबारी कर रहे युवक को अपने कब्जे में लिया.
नगर इंस्पेक्टर उदय कुमार ने बताया कि युवक द्वारा मौके पर करीब एक दर्जन से अधिक गोलियां चलायी गयी हैं. घटना के संबंध में पूछे जाने पर सदर एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि इस मामले के आरोपित नगर थाने के श्रीस्तल मुहल्ला निवासी रामनरेश यादव का पुत्र मन्नु यादव को कट्टा व गोलियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में आरोपित के पिता के बयान पर कांड दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद प्रारंभिक पूछताछ में गोलीबारी करने वाले युवक ने उपमेयर फूल कुमारी के पति व शहर के पूर्व उपमेयर शंकर साव पर अपने घर के एक लड़की को बहला कर पंद्रह दिनों से अन्यत्र कहीं ले जाकर रखने का आरोप लगाया है. एसडीपीओ के अनुसार, हालिया अनुसंधान में यह मामला पूरी तरह प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है. इधर, इस मामले के आरोपित शहर के पूर्व उपमेयर शंकर साव ने स्वयं कार्यालय संवाददाता को फोन कर अपना पक्ष रखा है. उपमेयर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह पूरा मामला चुनावी रंजिश का परिणाम है. पूर्व उपमेयर ने कहा कि जिस युवक द्वारा हमारे घर पर गोलीबारी की गयी है, उसे एक दूसरे दबंग व्यक्ति का सान्निध्य प्राप्त है. घटना के वक्त घर में नहीं होने की बात बताते हुए पूर्व उपमेयर ने बताया कि पुलिस को चाहिए कि जिस तरह के आरोप उन पर लगाये गये हैं, उसकी पुष्टि के लिए संबंधित परिवार के सदस्यों से पूछताछ करे. स्वयं को गया में होने की बात कहते हुए पूर्व उपमेयर ने कहा कि यह घटना पूरी तरह से चुनावी रंजिश का परिणाम है. वहीं, चुनावी रंजिश के संबंध में पूछे जाने पर सदर एसडीपीओ निशित प्रिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला कहीं से भी चुनावी रंजिश का परिणाम प्रमाणित नहीं हो रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि अगर इस मामले में संबंधित लड़की कांड दर्ज कराती है, तो आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा अवश्य की जायेगी. पुलिस स्वयं पूर्व उपमेयर से पूरे मामले के संबंध में पूछताछ करना चाहती है. एसडीपीओ ने बताया कि जिस लड़की के साथ प्रेमप्रसंग की बात सामने आ रही है वह नाबालिग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




