हरनौत में करेंट लगने से दो लोगों की मौत

Updated at : 25 Jul 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
हरनौत में करेंट लगने से दो लोगों की मौत

हरनौत : स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में करेंट लगने से दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना दैली गांव की है, जहां विनायक महतो के 26 वर्षीय पुत्र भीम कुमार की मौत करेंट लगने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पावर टीलर लेकर मुशहरी खोड़ला खंधा में धान रोपने […]

विज्ञापन

हरनौत : स्थानीय थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में करेंट लगने से दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना दैली गांव की है, जहां विनायक महतो के 26 वर्षीय पुत्र भीम कुमार की मौत करेंट लगने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पावर टीलर लेकर मुशहरी खोड़ला खंधा में धान रोपने के लिए खेत जोतने के लिए जा रहा था. अचानक पावर टीलर के रास्ते में गिरा बिजली के तार के संपर्क में आ गया. जिससे उसका मौत घटनास्थल पर ही हो गया. दूसरी घटना श्रीचंदपुर गांव का है,

जहां मृतक की पहचान स्व. चंदेश्वर महतो के 60 वर्षीय पुत्र कामेश्वर महतो की मौत भी करेंट लगने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सोमवार की सुबह बगल के गांव नियामतपुर गांव से आ रहे थे. तभी रास्ते में गिरा बिजली के तार से उलझ कर गिर गया. ग्रामीणों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. खेती के सीजन में करेंट से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. जिसका मुख्य कारण लापरवाही भी है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बिजली एक जगह से दूसरे जगह अलुमिनियम के पतला तार ले जाते हैं, जो बेहद ही कमजोर होते हैं. अधिक दूरी और खराब गुणवत्ता के कारण तार टूट जाता है. जिसके चपेट में आने से अक्सर लोगों की मौत हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन