भूमि विवाद में होमगार्ड के जवान को मारी गोली

Updated at : 24 Jul 2017 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में होमगार्ड के जवान को मारी गोली

बिहारशरीफ : परबलपुर थाना क्षेत्र के तोड़ बिगहा गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में जम कर गोलीबारी की गयी. इस घटना में होमगार्ड का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. जवान को गरदन के पास गोली लगी है. बताया जाता है कि गांव निवासी होमगार्ड जवान अमिरक प्रसाद अपने गांव के […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : परबलपुर थाना क्षेत्र के तोड़ बिगहा गांव में रविवार की सुबह जमीन विवाद में जम कर गोलीबारी की गयी. इस घटना में होमगार्ड का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. जवान को गरदन के पास गोली लगी है. बताया जाता है कि गांव निवासी होमगार्ड जवान अमिरक प्रसाद अपने गांव के खेत में काम कर रहे थे. इसी बीच उनका करीबी रिश्तेदार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी.

घायल जवान ने सदर अस्पताल में बताया कि उनका रिश्तेदार से जमीन विवाद चल रहा है. जमीन का मालिकाना हक उनके पास है. इसके बावजूद रिश्तेदार जबरदस्ती जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा था. रविवार को करीब 100 राउंड फायरिंग की गयी. गोली चलता देख होमगार्ड जवान वहां से भागने लगा, लेकिन अपराधियों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी. सदर

भूमि विवाद में होमगार्ड के…
अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि गोली गरदन को टच करते हुए बाहर निकल गयी है. घायल को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घायल जवान के पुत्र ने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी गयी है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन