विभिन्न सड़क हादसों में छह लोग घायल

परबलपुर : रविवार को परबलपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. थाना क्षेत्र के दादुपुर ग्राम से एक टेंपो, जो परबलपुर आ रहा था, रास्ते में ही ड्राइवर के संतुलन खो देने से पलट गया, जिसमें उस पर सवार करीब चार लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से […]
परबलपुर : रविवार को परबलपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. थाना क्षेत्र के दादुपुर ग्राम से एक टेंपो, जो परबलपुर आ रहा था, रास्ते में ही ड्राइवर के संतुलन खो देने से पलट गया, जिसमें उस पर सवार करीब चार लोग घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दादुपुर की 50 वर्षीया सरिता देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ भेजा गया. वहीं परबलपुर से बेन बाइक से जा रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिससे बाइक खाई में जा गिरी, जिससे बेन के 25 वर्षीय सूरज वर्मा सहित अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों घायलों का इलाज परबलपुर स्थित निजी क्लिनिक में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




