तेलंगाना से इंजीनियरिंग छात्र का शव पहुंचा हिलसा

हिलसा : इंजीनियरिंग का छात्र आनंद शर्मा उर्फ मिक्की का शव तेलंगाना से रविवार को हिलसा के कौशिक नगर आते ही परिवारों में चीत्कार हो उठा़ चार दिनों से बेसुध पड़ी मां उर्मिला देवी ने बेटे का शव देखते ही कलेजा फट गया. पिता संजय शर्मा भी अपने आप को नहीं संभाल पा रहे थे. […]
हिलसा : इंजीनियरिंग का छात्र आनंद शर्मा उर्फ मिक्की का शव तेलंगाना से रविवार को हिलसा के कौशिक नगर आते ही परिवारों में चीत्कार हो उठा़ चार दिनों से बेसुध पड़ी मां उर्मिला देवी ने बेटे का शव देखते ही कलेजा फट गया. पिता संजय शर्मा भी अपने आप को नहीं संभाल पा रहे थे. लोग किसी तरह ढ़ांढ़स बंधाने में जुटे थे.
पिता ने कहा कि बिहारी होने पर मिक्की को कॉलेज के ही छात्र टॉर्चर करते थे. बता दें कि हिलसा थाना क्षेत्र के कौशिक नगर निवासी संजय शर्मा का पुत्र आनंद शर्मा उर्फ मिक्की आंध्रप्रदेश के तेलंगाना स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई कर रहा था. पढ़ाई का लास्ट ईयर चल रहा था कि बीते गुरुवार को तेलंगाना थाना पुलिस द्वारा हिलसा थाना को इंजीनियरिंग छात्र आनंद शर्मा उर्फ मिक्की कुमार की मौत की खबर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




