बारिश होने से किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

बिहारशरीफ : गुरुवार को भी जिले में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे है. पिछले तीन दिनों से जिले में कुछ न कुछ बारिश हो जा रही है. यह बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद ही साबित हो रहा है. खासकर धान की फसल के लिए तो यह बारिश संजीवनी के बराबर है. […]
बिहारशरीफ : गुरुवार को भी जिले में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे है. पिछले तीन दिनों से जिले में कुछ न कुछ बारिश हो जा रही है. यह बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद ही साबित हो रहा है. खासकर धान की फसल के लिए तो यह बारिश संजीवनी के बराबर है. साथ ही, खेतों में लगे धान के बिचड़े के लिए तो और लाभदायक साबित हो रहा है. वर्षा होने से किसानों के चेहरों पर साफ खुशी दिखायी दे रही है. बारिश हो जाने से धान की रोपनी में तेजी आ गयी है. किसान जोर-शोर से खेतों में धान की रोपाई करने में लग गये हैं.
धान की रोपाई के लिए खेतों की जुताई से लेकर बिचड़े उखाड़ने का काम भी तेजी से हो रहा है. किसान बिचड़ों को उखाड़कर उसे खेतों में रोपने के काम में लगे हैं.बीस जुलाई को जिले के बेन प्रखंड में सबसे अधिक बारिश रिकार्ड दर्ज की गयी है. इस प्रखंड में 40.2 मिलीमीटर बारिश हुई. इस तरह गुरुवार को जिले में भी औसतन तौर पर अच्छी बारिश हुई. हालांकि करायपरशुराय व चंडी क्षेत्र में बारिश होने की सूचना नहीं है.
इसके अलावा शेष प्रखंडों में कमोबेश वर्षा हुई. जुलाई माह में औसतन 252.8 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए. इसके विपरीत 20 जुलाई तक जिले में 207 मिली मीटर बारिश हो चुकी है.जो औसतन से 27.44 एमएम अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




