पिकअप-बाइक की टक्कर में पति-पत्नी घायल, एक की मौत
Updated at : 19 Jul 2017 11:30 AM (IST)
विज्ञापन

थरथरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के हिलसा नूरसराय मुख्य मार्ग के थरथरी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर को पिकअप और बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में पति- पत्नी घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पीएचसी थरथरी में भरती कराया गया है. एक युवक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
थरथरी : स्थानीय थाना क्षेत्र के हिलसा नूरसराय मुख्य मार्ग के थरथरी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की दोपहर को पिकअप और बाइक की टक्कर हो गयी. घटना में पति- पत्नी घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को पीएचसी थरथरी में भरती कराया गया है. एक युवक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जिसकी मौत हो गयी. दोनों घायल बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया निवासी बताये जाते हैं.
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच करने में जुट गयी है. पिकअप वैन का चालक भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि बाइक सवार व्यक्ति हिलसा की ओर से आ रहा था और नूरसराय की ओर से पिकअप वैन आ रहा था. तभी थरथरी पेट्रोल पंप के पास दोनों को टक्कर हो गया. जिसमें बाइक सवार पति मो सकील जमा और पत्नी जेवा दोनों घायल हो गये, जिसमें पति मो सकील जमा की मौत सदर अस्पताल बिहारशरीफ में इलाज के दौरान हो गया. दोनों बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया निवासी के रूप में किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




