छात्रों के दो गुट भिड़े, एक जख्मी
Updated at : 19 Jul 2017 11:30 AM (IST)
विज्ञापन

अगली सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद हिलसा. क्लास की अगली सीट पर बैठने को लेकर छात्र के दो गुटों के बीच हुए विवाद में उपसरपंच के पुत्र को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया. घायल छात्र को नाजुक हालत में पटना रेफर किया गया है. घटना शहर के स्टेशन रोड स्थित […]
विज्ञापन
अगली सीट पर बैठने को लेकर हुआ विवाद
हिलसा. क्लास की अगली सीट पर बैठने को लेकर छात्र के दो गुटों के बीच हुए विवाद में उपसरपंच के पुत्र को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया. घायल छात्र को नाजुक हालत में पटना रेफर किया गया है. घटना शहर के स्टेशन रोड स्थित निजी कोचिंग संस्थान में घटी.
जानकारी के अनुसार शहर के स्टेशन रोड स्थित होल कमेस्ट्री नामक कोचिंग संस्थान में मंगलवार की सुबह छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गयी, जब अचानक क्लास में आगे की सीट पर बैठने को लेकर छात्र के दो गुट आपस में भीड़ गये. जहां संस्थान के डायरेक्टर शशिरंजन कुमार ने छात्रों को समझा-बुझाकर तत्काल मामला को शांत तो कर दिया, लेकिन जैसे ही छात्र कोचिंग से बाहर निकले कि दोनों गुट पुन: भीड़ गये. दोनों ओर से एक-दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते विवाद में उपसरपंच के पुत्र चंदन कुमार पर चाकू से हमला कर दिया. घायल युवक को कोचिंग के ही एक छात्र ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.कोचिंग संस्थान के संस्थापक शशिरंजन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है.थानाध्यक्ष आरके झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




