बजरंग दल के 18 नामजद व तीन हजार लोगों पर केस
Updated at : 17 Jul 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

मामला. बिना अनुमति के तलवार के साथ निकाली शोभायात्रा एसडीओ के आदेश पर अंचलाधिकारी ने लहेरी में दर्ज करायी एफआइआर बिहारशरीफ : बजरंग दल के अठारह नामजद व तीन हजार लोगों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. अनुमति से अधिक संख्या व तलवार व लाठी के साथ बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा निकाले […]
विज्ञापन
मामला. बिना अनुमति के तलवार के साथ निकाली शोभायात्रा
एसडीओ के आदेश पर अंचलाधिकारी ने लहेरी में दर्ज करायी एफआइआर
बिहारशरीफ : बजरंग दल के अठारह नामजद व तीन हजार लोगों के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. अनुमति से अधिक संख्या व तलवार व लाठी के साथ बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा निकाले जाने पर कार्रवाई की गयी है. सदर एसडीओ सुधीर कुमार के आदेश पर सीओ ने लहेरी थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. शनिवार को बजरंग दल द्वारा बाबा मणिराम लंगोट शोभायात्रा निकाला गयी थी. एसडीओ ने बताया कि श्रम कल्याण केंद्र्र के मैदान से मणिराम अखाड़ा तक बजरंग दल के संयोजक धीरज कुमार के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया था.
उन्होंने बताया कि धीरज कुमार द्वारा एक सौ व्यक्तियों के शामिल होने तथा बिना तलवार, लाठी व अन्य हथियार के साथ शोभायात्रा निकालने का आवेदन दिया गया था, लेकिन जुलूस में तीन हजार व्यक्तियों की संख्या थी. उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के तलवार, लाठी व अन्य हथियार के साथ लोग जुलूस में शामिल थे. जिससे प्रशासन को विधि व्यवस्था संभालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जुलूस में इस प्रकार के नारे भी लगाये गये, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता था. शोभायात्रा श्रम कल्याण से सीधा मणिराम अखाड़ा न ले जाकर रुक-रुक कर आगे बढ़ायी गयी. जिससे प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
इन लोगों पर की गयी नामजद एफआइआर
विक्की कुमार, चंदन कुमार, अनिल कुमार, गौतम कुमार, आनंदी कुमार, गोपाल कुमार, छोटू सिंह, मुकेश कुमार, कन्हैया कुमार, रोहन कुमार, चंदन कुमार, अरविंद कुमार, खेमाजीत प्रसाद, पवन सिंह पिंटू, सोनू कुमार, कुंदन, संजीव कुमार व धीरज कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




