दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, चार पर केस
Updated at : 17 Jul 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : दहेज की खातिर एक विवाहित की हत्या कर दी गयी. घटना रहुई थाना क्षेत्र के गोवरधन सराय गांव में रविवार की सुबह घटी. बताया जाता है कि चार वर्ष पूर्व हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव निवासी रूदल साव अपनी पुत्री बच्ची की शादी गांव निवासी प्रकाश साव के पुत्र रंजीत कुमार से […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : दहेज की खातिर एक विवाहित की हत्या कर दी गयी. घटना रहुई थाना क्षेत्र के गोवरधन सराय गांव में रविवार की सुबह घटी. बताया जाता है कि चार वर्ष पूर्व हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव निवासी रूदल साव अपनी पुत्री बच्ची की शादी गांव निवासी प्रकाश साव के पुत्र रंजीत कुमार से करायी थी. शादी के बाद से ही बच्ची को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि ससुराली रिश्तेदारों द्वारा दहेज के तौर पर एक लाख रुपये नकद व एक बाइक की मांग की जा रही थी.
मांग की पूर्ति नहीं करने पर पुत्री को मारा पीटा जाता था. घटना के संबंध में पूछे जाने पर रहुई थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि यह मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत होता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के बाद जब पुलिस विवाहिता के ससुराल पहुंची तो उसका शव घर के एक कमरे में पंखे से लटक रहा था. अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. मृतका के पिता के बयान पर चार ससुराली रिश्तेदारों के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




