एमबीजीबी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड देने में जिला अव्वल

बिहारशरीफ : ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मध्य बिहार ग्रामीण बैंक जिले में कई योजनाएं शुरू की है. इसके तहत अब ग्राहकों को मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अब सीधे लोन उपलब्ध करायेगा. ग्राहकों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जो ग्राहक लोन लेने के इच्छुक हैं वे सीधे […]
बिहारशरीफ : ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मध्य बिहार ग्रामीण बैंक जिले में कई योजनाएं शुरू की है. इसके तहत अब ग्राहकों को मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अब सीधे लोन उपलब्ध करायेगा. ग्राहकों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जो ग्राहक लोन लेने के इच्छुक हैं वे सीधे मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के रीजनल बैंक बिहारशरीफ में आवश्यक कागजात जमा कर सकते हैं. जहां से उन्हें सीधे लोन पास कर उनके नजदीकी मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में भेज दिया जायेगा.
इसकी जानकारी देते हुए मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर मो असलम ने बताया कि अक्सर ग्राहकों को लोन में दिक्कत हो रही थी. फलस्वरूप यह सरल सुविधा लागू की गयी है. उन्होंने बताया कि बेहतर सुविधा की कड़ी में इस बैंक में मोबाइल बैकिंग सेवा शुरू की गयी है. जल्द बिहारशरीफ में एक एटीएम मशीन लगायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




