विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 16 Jul 2017 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव को किया गायब, जांच में जुटी पुलिस

नगरनौसा : सुसराल में जमीन को लेकर मायके वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की आशंका व्यक्त की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. यह घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरुडीह में शुक्रवार की देर रात घटी. मृतक के बड़ी पुत्री नगरनौसा थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष के सामने […]

विज्ञापन

नगरनौसा : सुसराल में जमीन को लेकर मायके वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की आशंका व्यक्त की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. यह घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरुडीह में शुक्रवार की देर रात घटी. मृतक के बड़ी पुत्री नगरनौसा थाना पहुंच कर थानाध्यक्ष के सामने अपनी मां की हत्या कर शव को गायब करने की आशंका व्यक्त की. थानाध्यक्ष कमलेश सिंह बच्ची के द्वारा दी गयी जानकारी पर त्वरित संज्ञान लेते हुए भदरुडीह पहुंच मामले की जांच की तो मामला सही पाया.

घटना के विषय में नगरनौसा थाना क्षेत्र के भदरु बिगहा गांव निवासी स्वर्णीय रामाशीष यादव को दो पुत्री रेणु देवी व संगीता देवी है. स्वर्गीय रामशीष यादव को कोई पुत्र नहीं था. स्वर्गीय रामशीष यादव अपनी बड़ी पुत्री की शादी थाना क्षेत्र के जानकी बिगहा किये एवं छोटी पुत्री संगीता देवी की शादी थाना क्षेत्र के भदरू बिगहा गांव निवासी रविंद्र यादव के पुत्र सोनू यादव से वर्ष 2006 में हुआ. शादी के कुछ वर्ष बाद ही रामशीष यादव का देहांत हो गया. तब से संगीता देवी के सुसराल वाले संगीता पर मायके के संपत्ति को अपने नाम पर करवाने का दबाव डाल रहे थे. बीते शुक्रवार की रात संगीता को ससुराल वाले मिल कर हत्या कर शव को गायब कर दिया.

थानाध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया कि मृतक संगीता देवी की बड़ी पुत्री सुमन कुमारी अपनी मौसी रेणु देवी के साथ थाना पहुंच अपनी मां की हत्या की आशंका जतायी. मामले की जांच की जा रही है. समाचार प्रेषण तक पुलिस शव को बरामद नहीं कर सकी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन