वेकेंसी नहीं आने के िवरोध में िबहारशरीफ स्टेशन में लगायी आग, महिला की मौत

Updated at : 24 Jun 2017 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
वेकेंसी नहीं आने के िवरोध में िबहारशरीफ स्टेशन में लगायी आग, महिला की मौत

बेरोजगार छात्रों का फूटा गुस्सा. टिकट काउंटर से दो लाख रुपये लूटे, दो करोड़ के टिकट फूंके बिहारशरीफ : तीन साल से रेलवे में भरती नहीं निकलने का आरोप लगाते हुए छात्र युवा आंदोलन में शामिल युवकों ने शुक्रवार की सुबह शहर में जम कर उपद्रव किया. आंदोलनकारियों ने बिहारशरीफ स्टेशन में आग लगा दी. […]

विज्ञापन

बेरोजगार छात्रों का फूटा गुस्सा. टिकट काउंटर से दो लाख रुपये लूटे, दो करोड़ के टिकट फूंके

बिहारशरीफ : तीन साल से रेलवे में भरती नहीं निकलने का आरोप लगाते हुए छात्र युवा आंदोलन में शामिल युवकों ने शुक्रवार की सुबह शहर में जम कर उपद्रव किया. आंदोलनकारियों ने बिहारशरीफ स्टेशन में आग लगा दी. स्टेशन का ऐसा एक भी कार्यालय नहीं बचा, जो जल कर बरबाद न हुआ हो. इस दौरान भगदड़ में एक महिला यात्री की मौत हो गयी. टिकट काउंटर से करीब दो लाख रुपये लूट लिये गये. उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. पुलिस और छात्रों के बीच कई चक्र गोलियां भी चलीं.
घटना में पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है. संयोग रहा कि दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को आउटर पर ही रोक दिया गया, नहीं तो भयानक हादसा हो सकता था. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जम कर लाठियां भांजीं.
नालंदा के डीएम डाॅ एस त्यागराजन व एसपी कुमार आशीष ने बताया कि वर्तमान केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान वेकेंसी नहीं निकालने को लेकर छात्र युवा आंदोलन के बैनर तले रैली निकाली गयी थी. रैली में शामिल युवकों ने घटना को अंजाम दिया है. हजारों की संख्या में बिहारशरीफ स्टेशन पहुंचे आंदोलनकारियों ने पूरे स्टेशन परिसर को आग के हवाले कर दिया. भीड़ में
वेकेंसी नहीं आने के…
शामिल असामाजिक तत्वों ने यात्री आरक्षण प्रणाली में तोड़फोड़ करते हुए वहां से करीब दो लाख रुपये लूट लिये. उपद्रवियों ने बुकिंग कार्यालय में रखे दो करोड़ रुपये मूल्य के रेलवे टिकटों को ट्रैक पर लाकर आग के हवाले कर दिया. उपद्रवियों ने ट्रैक को उखाड़ दिया और ट्रैक की करीब 500 चाबियों को खोल कर अपने पास रख लिया. स्टेशन के सभी दूरसंचार प्रणाली सिस्टम को बरबाद कर दिया गया है. बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर भारी उत्पात मचाते हुए वहां समाचार संकलन करने गये पत्रकारों के साथ भी मारपीट की गयी. उपद्रवियों ने पत्रकारों के मोबाइल फोन भी छीन लिये.
इसके बाद स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, प्रतीक्षालय व माल गोदाम कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. घटना के दौरान स्टेशन पर मची भगदड़ में एक महिला यात्री की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नंबर मोहल्ला निवासी रामस्वरूप प्रसाद की पत्नी यशोदा देवी (55 वर्ष) के रूप में की गयी है.
बिहारशरीफ स्टेशन मास्टर श्यामु चौधरी ने बताया कि रेलवे को करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
थानेदार समेत रेलकर्मियों को खदेड़ा
नगर इंस्पेक्टर की जीप को फूंका, 13 गिरफ्तार
ट्रैक को उखाड़ा, ट्रैक की करीब 500 चाबियों को खोला
स्टेशन की दूरसंचार प्रणाली सिस्टम बरबाद
रेलवे को पांच करोड़ का नुकसान
स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, प्रतीक्षालय व मालगोदाम कार्यालय को आग के हवाले िकया
आंदोलनकारियों ने जीआरपी थाने पर पथराव करते हुए थानाध्यक्ष सहित सभी रेलकर्मियों को खदेड़ दिया. पुलिस पर भी रोड़ेबाजी की गयी. भीड़ ने दो चक्र हवाई फायरिंग की, तो जवाब में पुलिस ने भी दो चक्र फायरिंग की. हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है. डीएम व एसपी ने बताया कि वीडियो फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.
घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. एसपी ने कहा कि अब तक की जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना के पीछे छात्र युवा आंदोलन को किसी तरह का राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है. एसपी ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों की पहचान की गयी है. गिरफ्तारी के िलए विशेष टीमें बनायी गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन