स्थिति गंभीर होने पर डीएम ने मौके पर संभाला मोर्चा
Updated at : 24 Jun 2017 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

घटना के पूर्व नेतृत्वकर्ता को हिरासत में लिया था बिहारशरीफ : रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ व आगजनी के पूर्व रेल थाना पुलिस ने आंदोलन के नेतृत्वकर्ता को हिरासत में लेकर बिहारशरीफ रेल थाने में बैठाया था. तसवीर में रेल थानाध्यक्ष कमलेश रजक भी दिख रहे हैं. घटना के बाद वह कैसे थाने से गायब हो […]
विज्ञापन
घटना के पूर्व नेतृत्वकर्ता को हिरासत में लिया था
बिहारशरीफ : रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ व आगजनी के पूर्व रेल थाना पुलिस ने आंदोलन के नेतृत्वकर्ता को हिरासत में लेकर बिहारशरीफ रेल थाने में बैठाया था. तसवीर में रेल थानाध्यक्ष कमलेश रजक भी दिख रहे हैं. घटना के बाद वह कैसे थाने से गायब हो गया, यह जांच का विषय है. इस संबंध में पूछे जाने पर बिहारशरीफ रेल थानाध्यक्ष कमलेश रजक ने बताया कि आंदोलन के पूर्व रेल थाना द्वारा आंदोलन के नेतृत्वकर्ता चौधरी चरण सिंह को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया गया था.
थानाध्यक्ष के अनुसार जब चौधरी चरण सिंह को थाने पर बैठाया गया था, उस वक्त इस तरह की घटना स्टेशन परिसर पर नहीं हुआ था. घटना के दौरान जब रेल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब आरोपित थाने से फरार हो गया. इधर खबर है कि आंदोलन के नेतृत्वकर्ता को उसके समर्थकों द्वारा थाने पर हमला बोल कर छुड़ा लिया गया. थाने पर रोड़ेबाजी कर के उक्त घटना को अंजाम दिया गया है.
आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




