खुफिया विभाग विफल नहीं लगी भनक

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ रेलवे कांड में खुफिया विभाग पूरी तरह विफल रही. रेलवे में वैंकेसी के नाम पर छात्र युवा आंदोलन के बैनर तले शहर में निकाली गयी रैली में शामिल उपद्रवी तत्वों द्वारा इस तरह की बड़ी घटना को अंजाम दिया जायेगा, इसकी भनक खुफिया विभाग को नहीं लग सकी. नियमत: किसी भी धरना-प्रदर्शन […]
बिहारशरीफ : बिहारशरीफ रेलवे कांड में खुफिया विभाग पूरी तरह विफल रही. रेलवे में वैंकेसी के नाम पर छात्र युवा आंदोलन के बैनर तले शहर में निकाली गयी रैली में शामिल उपद्रवी तत्वों द्वारा इस तरह की बड़ी घटना को अंजाम दिया जायेगा, इसकी भनक खुफिया विभाग को नहीं लग सकी. नियमत: किसी भी धरना-प्रदर्शन से संबंधित पूरी जानकारी खुफिया विभाग अपने स्तर से लेती है.
जानकार बताते हैं कि खुफिया विभाग का यह दायित्व बनता है कि इस तरह की जानकारी को पुलिस के अलावे अपने विभाग के वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराये. बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन कांड की किसी तरह की कोई जानकारी खुफिया विभाग के पास नहीं थी.अगर पूर्व से खुफिया विभाग को इस बात की भनक लगती तो रेलवे को इतने बड़े नुकसान से बचाया जा सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




