पुलिस व अन्य गाड़ियों को बनाया निशाना

Updated at : 24 Jun 2017 1:19 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस व अन्य गाड़ियों को बनाया निशाना

बिहारशरीफ : रेलवे में बहाली को लेकर शुक्रवार को बिहारशरीफ स्टेशन पर छात्रों के उग्र आंदोलन के दौरान घटनास्थल पर पहुंची बिहार थाने की पुलिस को छात्रों ने खदेड़ भगाया. रेलवे के करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की खबर सुन कर बिहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी. उग्र छात्रों को समझाने के […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : रेलवे में बहाली को लेकर शुक्रवार को बिहारशरीफ स्टेशन पर छात्रों के उग्र आंदोलन के दौरान घटनास्थल पर पहुंची बिहार थाने की पुलिस को छात्रों ने खदेड़ भगाया. रेलवे के करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की खबर सुन कर बिहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी. उग्र छात्रों को समझाने के दौरान छात्रों ने हो- हल्ला कर पुलिस को वहां से हटने के लिए मजबूर कर दिया.

पुलिस के वहां से जाते ही उग्र छात्रों ने बिहार थाने की गाड़ी में पहले लाठी डंडे से मारकर शीशे तोड़ दिये और फिर उसे उलट कर आग के हवाले कर दिया. स्टेशन परिसर के पास खड़ी एक दूसरी गाड़ी को भी उग्र लोगों ने आग के हवाले कर दिया.

रेल विभाग के सारे इलेक्ट्रॉनिक्स व कंप्यूराइज्ड सिस्टम को क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया गया. इस दौरान कोई रेलवे कर्मी विरोध करने की कोशिश करता तो उग्र छात्र उनकी जमकर पिटाई कर देते. जीआरपी पुलिस पर भी उग्र छात्रों ने रोड़ेबाजी की. जिसमें जीआरपी थानाध्यक्ष जख्मी भी हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन