ट्रक से वसूली मामले में दो सिपाही निलंबित

हिलसा : बालू ओवर लोड व नो इंट्री में पास कराने के एवज में ट्रक से अवैध वसूली करने के आरोप में नालंदा पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कार्रवाई करते हुए हिलसा थाना के दो सिपाही को निलंबित कर लायन हाजिर किया गया।मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मुख्य मार्ग में रामबाबू हाइस्कूल के पास […]
हिलसा : बालू ओवर लोड व नो इंट्री में पास कराने के एवज में ट्रक से अवैध वसूली करने के आरोप में नालंदा पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने कार्रवाई करते हुए हिलसा थाना के दो सिपाही को निलंबित कर लायन हाजिर किया गया।मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मुख्य मार्ग में रामबाबू हाइस्कूल के पास रेलवे क्रॉसिंग पर दिन में ही हिलसा थाना में कार्यरत सिपाही के द्वारा शहर में बड़े वाहन पर नो इंट्री लागू को दरकिनार कर ट्रकों को पास कराने के एवज में वसूली की जा रही थी.
किसी ने वीडियो बना लिया. वसूली करते सिपाही का हुए वीडियो वायरल को नालंदा एसपी कुमार आशीष ने गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को हिलसा थाना पहुंचे और जांचों के बाद थाना में कार्यरत पीटीसी सिपाही अखिलेश सिंह एवं हरिशंकर पासवान को वसूली करने के आरोप में दोनों सिपाही को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




