विश्रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने लिया शपथ, मिला प्रमाण पत्र

डीसी ने सभी को पद और गोपनीयता की दिलायी शपथ. फोटो: प्रभात खबर
Palamu News: पलामू के विश्रामपुर नगर परिषद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गीता देवी और 20 वार्ड पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. उपायुक्त समीरा एस की मौजूदगी में आयोजित समारोह में तारा देवी को 12 मतों से उपाध्यक्ष चुना गया और उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
Palamu News: पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर जिले के विश्रामपुर प्रखंड में सोमवार को नगर पालिका (आम) निर्वाचन के तहत शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान विश्रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गीता देवी और 20 वार्ड पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त समीरा एस की मौजूदगी में संपन्न हुआ.
डीसी समीरा एस ने दिलाई शपथ
समारोह के दौरान उपायुक्त समीरा एस ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गीता देवी और सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद डीसी ने सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर परिषद के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देना जरूरी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि निष्पक्षता, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
उपायुक्त समीरा एस ने कहा कि विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है. इसके लिए स्थानीय नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और सामंजस्य से ही नगर परिषद क्षेत्र का समुचित विकास संभव है.
उपाध्यक्ष पद के लिए हुआ चुनाव
अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न कराई गई. उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की. मतदान के बाद तारा देवी को कुल 12 मत प्राप्त हुए, जबकि इलियास अंसारी को आठ मत मिले. इस तरह तारा देवी को विजयी घोषित किया गया.
इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर के महापौर संजय सरदार ने शपथ ग्रहण किया, कोल्हान उपायुक्त ने दिलाई शपथ
तारा देवी को मिला जीत का प्रमाण पत्र
निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने तारा देवी को उपाध्यक्ष पद पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा. इसके बाद नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष गीता देवी ने तारा देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह, अंचलाधिकारी राकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे. समारोह के दौरान नगर परिषद के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया.
इसे भी पढ़ें: गुमला में हिमाचल से भाई के आने का इंतजार कर रही थीं बहनें, मिली मौत की खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




