संपत्ति विवाद में बच्ची काे पटका

Updated at : 20 Jun 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में बच्ची काे पटका

आक्रोश. भाई पर ईंट व लाठियों से वार,भाभी पर भी जानलेवा हमला बच्ची की हालत गंभीर, भरती बिहारशरीफ : संपत्ति विवाद के मामले को तूल देते एक युवक ने अपनी दो वर्षीया भतीजी को बिछावन से उठाकर पत्थर पर पटक दिया. बच्ची को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घटना जिले के […]

विज्ञापन

आक्रोश. भाई पर ईंट व लाठियों से वार,भाभी पर भी जानलेवा हमला

बच्ची की हालत गंभीर, भरती
बिहारशरीफ : संपत्ति विवाद के मामले को तूल देते एक युवक ने अपनी दो वर्षीया भतीजी को बिछावन से उठाकर पत्थर पर पटक दिया. बच्ची को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घटना जिले के परबलपुर थाना क्षेत्र के परबलपुर बाजार में सोमवार की सुबह घटी. इस घटना में आरोपित द्वारा अपने भाई पर ईंट व लाठियों से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि परबलपुर निवासी संटू यादव का अपने भाइयों के बीच संपत्ति का विवाद चला आ रहा था.
कई बार मारपीट की घटना घट चुकी थी. सोमवार को आरोपित भाई अपने अन्य समर्थकों के साथ भाई के घर पर धावा बोल कर उसकी दो वर्षीया पुत्री सरस्वती कुमारी को बिछावन पर से उठा कर सीधे पत्थर पर पटक दिया. इस घटना में बच्ची की हालात काफी नाजुक बनी हुई है. घटना का प्रबल विरोध करने पर बच्ची के पिता व मां कविता देवी पर ईंट व लाठियों से वार करते हुए दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल संटू यादव को इलाज के लिए निजी निर्सिंग होम में भरती कराया है, जबकि बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है. बच्ची की मां ने सदर अस्पताल में बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद देवरों द्वारा घर छोड़ कर भाग जाने की धमकी दी गयी है. महिला के अनुसार इस घटना को अंजाम देने में उसके तीन देवरों का हाथ है. घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया है. महिला ने बताया कि हमारे द्वारा बीच बचाव करने के दौरान विरोधियों द्वारा वार किया गया. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची की हालात नाजुक बनी हुई है. शरीर के कई भाग में गंभीर चोट आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन