भाभी को मारपीट कर किया अधमरा, गंभीर

Updated at : 20 Jun 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
भाभी को मारपीट कर किया अधमरा, गंभीर

बिहारशरीफ : खेत पर अवैध तरीके से कब्जा जमाने को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को मारपीट कर अधमरा कर दिया. घटना मानपुर थाना क्षेत्र के छोटी धनुकी गांव में सोमवार की दोपहर घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी स्वर्गीय कारू यादव की 45 वर्षीया पत्नी सोना देवी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : खेत पर अवैध तरीके से कब्जा जमाने को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को मारपीट कर अधमरा कर दिया. घटना मानपुर थाना क्षेत्र के छोटी धनुकी गांव में सोमवार की दोपहर घटी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी स्वर्गीय कारू यादव की 45 वर्षीया पत्नी सोना देवी गांव स्थित अपने खेत पर काम कर रही थी.

इसी बीच उक्त महिला का देवर वहां पहुंच कर विधवा भाभी की खेत की आरी काट कर अपने खेत में मिलाने लगा. इस बात का महिला द्वारा विरोध करने पर उसकी जम कर पिटाई कर दी गयी.

महिला को मानपुर थाना पुलिस द्वारा गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भरती कराया गया.आरोपित के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है.पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन