बिंद में राजस्व कर्मचारी की गोली मार कर हत्या

बिहारशरीफ/बिंद : हथियारबंद अपराधियों ने राजस्व कर्मचारी की हत्या गोली मार कर दी. घटना बिंद थाना क्षेत्र के भट्ठा पर सोमवार की संध्या घटी. बिंद प्रखंड के राजस्व कर्मचारी कचहरी में कार्य करनेवाले चंद्रभूषण सोमवार को ड्यूटी समाप्त कर बस पर सवार हो कर बिहारशरीफ के लिए निकले थे. बस ज्योंही उक्त स्थान पर रुकी […]
बिहारशरीफ/बिंद : हथियारबंद अपराधियों ने राजस्व कर्मचारी की हत्या गोली मार कर दी. घटना बिंद थाना क्षेत्र के भट्ठा पर सोमवार की संध्या घटी. बिंद प्रखंड के राजस्व कर्मचारी कचहरी में कार्य करनेवाले चंद्रभूषण सोमवार को ड्यूटी समाप्त कर बस पर सवार हो कर बिहारशरीफ के लिए निकले थे.
बस ज्योंही उक्त स्थान पर रुकी कि पूर्व से वहां पर खड़े बाइक सवार दो युवकों ने बस में घुस कर राजस्व कर्मचारी को काफी करीब से दो गोलियां मार दीं. दोनों गोलियां गरदन में लगी हैं. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए बाइक सहित बेनार मोड़ की ओर फरार हो गये.
घटना के वक्त बस में करीब 30 की संख्या में यात्री सवार थे. मौके पर पहुंचे नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने घटना की जानकारी वहां मौजूद लोगों से ली. एसपी ने टेलीफोन पर बताया कि प्रारंभिक अनुसंधान में हत्या की यह घटना राजस्व कर्मचारी के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




