जिले के हरेक पीएचसी को मिलेगी राशि
Updated at : 12 Jun 2017 12:08 AM (IST)
विज्ञापन

राशि के व्यय का ब्योरा तैयार किया गया बिहारशरीफ : जिले के हरेक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहन राशि दी गयी है. साथ ही अब तक उपलब्ध करायी गयी लाभुकों की सूची भी जिला मलेरिया पदाधिकारी के कर्मियों ने बनायी. रविवार को भी जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी से […]
विज्ञापन
राशि के व्यय का ब्योरा तैयार किया गया
बिहारशरीफ : जिले के हरेक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहन राशि दी गयी है. साथ ही अब तक उपलब्ध करायी गयी लाभुकों की सूची भी जिला मलेरिया पदाधिकारी के कर्मियों ने बनायी.
रविवार को भी जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मी तक कार्यालय में आकर कालाजार के मरीजों को उपलब्ध करायी जाने वाली राशि के व्यय का ब्योरा तैयार किया गया. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ.रविन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री कालाजार राहत कार्यक्रम के तहत व भारत सरकार की योजना के मुताबिक कालाजार के रोगियों को इलाज के बाद प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करायी जाती है.सरकार व विभाग की ओर से इस मद में प्राप्त राशि का व्यय का ब्योरा बनाया गया.साथ ही कितनी राशि जिला कालाजार विभाग के खाते में राशि शेष है.
इसका ब्योरा भी बनाया गया.राशि खर्च के बाद जिला कालाजार विभाग के खाते में महज तीन हजार एक सौ सतासी रुपये शेष हैं.जिसे अगले आवंटन में खर्च करने की योजना बनायी गयी है.डीएमओ डॉ.कुमार ने बताया कि पूर्व में ही जिले के हरेक पीएचसी,अनुमंडलीय व रेफरल अस्पतालों को लाभुकों को योजना का लाभ देने के लिए राशि उपलब्ध करायी जा चुकी है.उन्होंने बताया कि राशि व्यय से संबंधित तैयार की गयी रिपोर्ट को डीएम,सिविल सर्जन,राज्य स्वास्थ्य विभाग व संबंधित अधिकारियों को भेज दी गयी है.डीएमओ ने बताया कि हरेक पीएचसी प्रभारी को हिदायत दी जा चुकी है कि मरीजों को समय पर योजना का लाभ उपलब्ध करायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




