दूसरी बार उर्मिला देवी बनीं मुख्य पार्षद

Updated at : 10 Jun 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरी बार उर्मिला देवी बनीं मुख्य पार्षद

चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम राजगीर : राजगीर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव अटकलों के बीच निर्विरोध संपन्न हो गया. वार्ड नंबर 15 से जीती उर्मिला देवी दूसरी बार मुख्य पार्षद के पद पर चुनी गयी़ वहीं वार्ड नंबर 05 से जीती पिंकी देवी उपमुख्य पार्षद मनोनीत हुई. […]

विज्ञापन
चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम
राजगीर : राजगीर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व उपमुख्य पार्षद का चुनाव अटकलों के बीच निर्विरोध संपन्न हो गया. वार्ड नंबर 15 से जीती उर्मिला देवी दूसरी बार मुख्य पार्षद के पद पर चुनी गयी़
वहीं वार्ड नंबर 05 से जीती पिंकी देवी उपमुख्य पार्षद मनोनीत हुई. इस चुनाव में दलित समीकरण पूरी तरह से ध्वस्त हो होता नजर आया. यहां भाजपा, जदयू और राजद तीनों ने एक साथ मिलकर नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव किया. अध्यक्ष जदयू नेत्री के रूप में चर्चित उर्मिला देवी का प्रस्तावक भाजपा नेता उमेश रजक और समर्थक जदयू नेता सुवेन्द्र राजवंशी बने. जबकि राजद समर्थित उपाध्यक्ष पिंकी देवी का प्रस्ताव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार तथा समर्थक जदयू नेत्री मीरा कुमारी बनी.
राजगीर नगर पंचायत में दूसरी बार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्विरोध चुनाव हुआ. इसके पिछले बार भी यहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ था. अनुमंडल कार्यालय राजगीर में आयोजित मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के चुनाव के बाद सभी को अनुमंडलाधिकारी ने पद व गोपनीयता कि शपथ दिलायी. इस चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये थे.
चुनाव कार्यालय के बाहर निकलने के बाद बाहर खड़े समर्थकों ने जोरदार नारे लगाये तथा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को फूल माला से लाद दिया. बाद में सभी नव निर्वाचित सदस्य मां जरा देवी के मंदिर में जाकर माथा टेका. नव निर्वाचित अध्यक्ष उर्मिला देवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही कि नगर पंचायत राजगीर के हर नागरिक को बेहतर नागरीक की सुविधा प्रदान कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी.
वहीं नगर उपाध्यक्ष पिंकी देवी ने कहा कि न्याय के साथ विकास और सब का साथ सब का विकास हमारी प्राथमिकता होगी. नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देने का तांता लगा रहा. बधाई देने वालों में राजद नेता अशोक यादव,सूरज यादव,भाजपा नेता ओम प्रकाश गोस्वामी,सुरेन्द्र प्रसाद,बिटू कुमार,विधा नंदन कुमार,दयानंद यादव,श्रवण यादव,श्यामदेव राजवंशी, सुनील कुमार, उदय कुमार कक्कु, संजय कुमार,मिथिलेश सिंह, सुमन कुमार,शंकर सिंह,अशोक प्रसाद सहित अन्य नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को बधाई दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन