नेपुरा में यात्रियों से भरी बस पलटी एक दर्जन यात्री हुए घायल

Updated at : 08 Jun 2017 1:04 AM (IST)
विज्ञापन
नेपुरा में यात्रियों से भरी बस पलटी एक दर्जन यात्री हुए घायल

बिहारशरीफ : यात्रियों से भरी बस पलटने से उसपर सवार करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. यह घटना बुधवार को अस्थावां थाना के नेपुरा के पास हुई. बताया जाता है कि यात्री बस बिहारशरीफ से यात्रियों को लेकर जमसारी जा रही थी. इसी दौरान बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : यात्रियों से भरी बस पलटने से उसपर सवार करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गये. यह घटना बुधवार को अस्थावां थाना के नेपुरा के पास हुई. बताया जाता है कि यात्री बस बिहारशरीफ से यात्रियों को लेकर जमसारी जा रही थी. इसी दौरान बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे एक शीशम के पेड़ से जा अकटी. इस दौरान यात्री किसी तरह बस से बाहर कूद कर जान बचाई. बताया जा रहा है कि बस के भार से कुछ देर बाद पेड़ समेत बस खाई में गिर गई.

इसी बीच सूचना पपर एसपी कुमार आशीष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बस के अंदर फंसे छह यात्रियों को गंभीर स्थिति में बाहर निकलवाया.

पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां इलाज के बाद सभी घायल खतरे से बाहर है. जबकि घटना के बाद बस चालक, खलासी भागने में सफल रहा. एसपी कुमार आशीष ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फरार बस चालक व खलासी को पहचान कर कार्रवाई करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन