ePaper

बिहार: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, तस्वीरों में देखिए अद्भुत नजारा..

Updated at : 21 Aug 2023 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, तस्वीरों में देखिए अद्भुत नजारा..

Nag Panchmi 2023: नाग पंचमी के मौके पर बिहार के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग भगवान की पूजा करने को मंदिर में पहुंचे है. बता दें कि हिन्दू पंचांग के अनुसार आज श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. इस दिन लोग नाग देवता की पूजा- अर्चना करने हैं.

विज्ञापन
undefined

नाग पंचमी के मौके पर बिहार के मंदिरों में भी लोगों ने पूजा की है. रोहतास स्थानीय शहर से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर कैमूर पहाड़ी की गोद में अवस्थित मां तारा चंडी धाम में श्रावणी मेला के अवसर पर नाग पंचमी के दिन मां के दर्शन के लिए दूर दराज से श्रद्धालु व भक्त जमा हुए. रोहतास में नाग पंचमी के दिन स्थानीय शहर कादिर गंज मोहल्ला में नाग पंचमी की श्रद्धालुओं ने पूजा की.

undefined

सभी परंपरागत तरीके से नाग पंचमी का त्योहार मना रहे हैं. नाग देवता को दूध का भोग लगाया जा रहा है. सावन की सातवीं सोमवारी के मौके पर शिवालय में भक्तों के भीड़ उमड़ पड़ी है. भागलपुर जिला के नाथनगर बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में सातवीं सोमवारी पर बाबा पर जल चढ़ाने को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है.

undefined

सावन में लोग झूला भी झूलते है. इसी कड़ी में नाग पंचमी के दिन लड़कियां झूला झूलती नजर आई.

undefined

वहीं, महिला श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर बाबा नन्दी से मन्नते की कामना भी की. मंदिर में बोल बम के जयकारे के साथ भोले बाबा के भजन पर श्रद्धालु झूम रहे हैं.

undefined

नाग पचंमी और सावन की सातवीं सोमवारी को श्रद्धालु पूरे मन से भगवान की पूजा करते नजर आए. लोगों ने भगवान से मन्नत भी मांगी.

undefined

रोहतास के सासाराम में नाग पंचमी पर पहलवान कुश्ती लड़ते नजर आए. इस दौरान लोग उत्साहित दिखे.

undefined

बाबा भूतनाथ मंदिर में सावन की सातवीं सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. मंदिर को भव्य तरीके से सजाया भी गया. बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पहुंचे.

undefined

मोतिहारी में सावन माह की सातवे सोमवारी व नाग पंचमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण और पूरा मेला क्षेत्र बोल बम के नारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओ की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन व अनुमंडल प्रशासन की उपस्थिति में प्रथम पूजा के बाद ढाई बजे पट को खोल दिया गया . पट खुलते ही बोल बम, हर हर महादेव के जयकारे के साथ भक्तगण जलाभिषेक कर पूजा अर्चना में जुट गए.

विज्ञापन
Sakshi Shiva

लेखक के बारे में

By Sakshi Shiva

Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन