युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 9:57 PM
बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मरीचा निवासी सोनू कुमार (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी.
बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हुई घटना मनियारी थाना के शाहपुर मरीचा का रहने वाला था सोनू पांच दोस्तों पर घर से बुलाकर जहर पिलाने का आरोप प्रतिनिधि, सकरा बरियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मरीचा निवासी सोनू कुमार (25) की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. वहीं पत्नी रूबी देवी ने पति (मृतक) को पेय पदार्थ में जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप पांच दोस्तों पर लगाया है. पुलिस को बताया कि उसका पति शनिवार की शाम मवेशी को खिला रहे थे. इसी दौरान उसके पांच दोस्तों ने फोन कर उसे घर से लक्ष्मीपुर गांव में बुलाया था. उसके बाद उसके मोबाइल पर फोन कर उसके पति के बेहोश होने की सूचना दी गयी. इसके बाद जब वह पहुंची तो पति छटपटा रहा था. इसी दौरान पति ने बताया कि उसके दोस्तों ने ही उसे जहर पिला दिया है. वह अब नहीं बचेगा. उसके बाद उसे निजी चिकित्सक से इलाज कराया, जहां दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर उसका कोई दोस्त मौजूद नहीं था. युवक को दो पुत्र है. पिता रमेश राय ने बताया कि सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचकर देखा तो उसके पुत्र की मौत हो चुकी थी. पुलिस पहुंच गयी थी. थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया ने बताया कि युवक (मृतक) के मुंह से जहर जैसी दुर्गंध आ रही थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा और कार्रवाई होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










