विदेश जाने का सपना दिखाकर ऐंठ लिए हजारों रुपए, वीजा एजेंसी पर ठगी का आरोप

Updated:
विज्ञापन

विदेश जाने का सपना दिखाकर ऐंठ लिए हजारों रुपए, वीजा एजेंसी पर ठगी का आरोप

मुजफ्फरपुर में विदेश भेजने के नाम पर एक वीजा एजेंसी पर ठगी का आरोप लगा है. सीतामढ़ी के एक व्यक्ति ने एजेंसी संचालकों पर ₹77 हजार ठगने और वीजा न देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर क्राइम: काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के छाता चौक स्थित एक निजी वीजा एजेंसी पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है. सीतामढ़ी जिले के एक व्यक्ति ने एजेंसी संचालकों पर वीजा बनवाने का भरोसा देकर हजारों रुपये लेने और तय समय बीतने के बाद भी वीजा नहीं देने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने मामले को लेकर काजीमोहम्मदपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

85 हजार रुपये प्रति वीजा तय हुई थी राशि

पुलिस को दिए आवेदन में सीतामढ़ी जिले के परसोनी थाना क्षेत्र के मोहम्मद जुमन ने बताया कि 21 फरवरी को वह अपने और अपने बेटे के विदेश जाने के लिए वीजा बनवाने के सिलसिले में छाता चौक स्थित एजेंसी पहुंचे थे. वहां उनकी मुलाकात एजेंसी संचालक मोहम्मद चांद और कार्ड पर दर्ज एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद आलम से हुई. शिकायतकर्ता के अनुसार, दोनों वीजा बनवाने के लिए प्रति व्यक्ति 85 हजार रुपये लेने की बात कही थी.

मोबाइल से जमा कराये 77 हजार रुपये

पीड़ित का आरोप है कि एजेंसी संचालकों के कहने पर उन्होंने मोबाइल के माध्यम से कुल 77 हजार रुपये जमा करा दिए. इसके बाद एजेंसी की ओर से तीन महीने के भीतर वीजा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया. शिकायतकर्ता के अनुसार, निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी न तो वीजा दिया गया और न ही जमा राशि लौटायी गयी.

सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर के लगाते रहे चक्कर

मोहम्मद जुमन ने बताया कि वीजा और पैसे वापस लेने के लिए वह कई बार सीतामढ़ी से मुजफ्फरपुर आए. इसके लिए उन्हें गाड़ी का किराया भी खर्च करना पड़ा. आरोप है कि बार-बार एजेंसी पहुंचने के बावजूद कोई ठोस जवाब नहीं मिला. इससे परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया.

पुलिस से पैसे वापस दिलाने की मांग

पीड़ित ने काजीमोहम्मदपुर थाना में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है. साथ ही अपनी मेहनत की कमाई वापस दिलाने का अनुरोध किया है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. एजेंसी संचालकों का पक्ष सामने आने और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की समायरा का जलवा, CISCE रीजनल स्वीमिंग में जीते तीन गोल्ड मेडल


विज्ञापन
Premanshu Shekhar

लेखक के बारे में

By Premanshu Shekhar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन