Muzaffarpur : चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 10:54 PM

विज्ञापन

Muzaffarpur : चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार, पूछताछ

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र के कर्णपुर बोचहां से चोरी के सामान के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बरामद सामान को जब्त कर पुलिस थाना लायी है. वहीं बरामदगी स्थल से पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है. जब्त सामान लाखों रुपये के बताये गये हैं. थानाध्यक्ष श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि कुछ लोग चोरी की शिकायत थाने में की. इसके बाद छापेमारी की गयी. इस दौरान आरोपी के घर से कम्प्यूटर, बाइक का पार्ट्स सहित लाखों के सामान बरामद किया गया है. वहीं गिरफ्तार युवक ने अपने कारनामे में भाई का हाथ होने की बात कही है. पुलिस मामले की जांच व कार्रवाई में जुट गयी है. वहीं पूर्व के थाने में दर्ज कांड दैनिकी भी खंगाली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन