अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

देवरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव स्थित एचएस-74 पर शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर जख्मी कर दिया़
देवरियाकोठी़ देवरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव स्थित एचएस-74 पर शुक्रवार की रात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर जख्मी कर दिया़ घायल का इलाज साहेबगंज के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है़ उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है़ जख्मी साहेबगंज थाना के पकड़ी बसारत गांव के नंदू मिश्रा के 35 वर्षीय पुत्र चंदन मिश्रा है़ मुखिया शंभु साह ने बताया कि चंदन मुजफ्फरपुर शहर से निजी काम करके बाइक से घर लौट रहा था़ पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर घेर लिया और गोली चला दी़ गोली उसके हाथ में लगी है़ घायल के परिजन सहित लोग घटनास्थल पर जुट गये और इलाज के लिए साहेबगंज में भर्ती कराया है़ देवरिया थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है़ घायल का बयान लेने साहेबगंज निकल रहा हू़ं पीड़ित से बदमाशों ने बाइक नहीं लूट पायी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










