बच्चों के लिए समोसा लाने गये युवक की पेड़ से लटकता मिला शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Jun 2024 10:10 PM
घर से खाना खाने के बाद चौक पर पान खाने और बच्चों के लिए समोसा लाने की बात कहकर निकले युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला.
ससुराल से खाने के बाद चौक पर जाने की बात कहकर निकला था युवक करजा थाना के बड़कागांव निवासी युवक की सात साल पहले हुई थी शादी प्रतिनिधि, बंदरा घर से खाना खाने के बाद चौक पर पान खाने और बच्चों के लिए समोसा लाने की बात कहकर निकले युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला. बगीचे में आम तोड़ने जा रहे मजदूरों ने युवक के शव को लटकते देख आसपास के लोगों को जानकारी दी. घटना पियर थाना क्षेत्र के बंदरा गांव में रविवार की दोपहर की हुई. लोगों ने युवक की पहचान बंदरा के प्रेम पासवान के दामाद मुकेश पासवान के रूप में की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ जानकारी के मुताबिक, करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी सोनफी पासवान के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश पासवान की शादी करीब सात वर्ष पहले पियर थाना क्षेत्र की बंदरा पंचायत के वार्ड संख्या-सात के प्रेम पासवान की बेटी रेखा देवी से हुई थी. दोनों को एक पुत्र एवं एक पुत्री है. शनिवार को मुकेश पासवान पत्नी एवं बच्चों के साथ ससुराल आया था. पत्नी रेखा देवी ने बताया कि पति बोल रहे थे कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है. दोपहर में खाना खाने के बाद पान खाने एवं बच्चों के लिए समोसा लाने की बात कहकर चौक पर जाने के लिए घर से निकले थे. काफी देर होने के बाद घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गयी तो घर से करीब तीन सौ मीटर दक्षिण आम के बगीचे में प्लास्टिक की रस्सी से लटकता हुए उनका शव मिला. सूचना पर घटनास्थल पर कई जनप्रतिनिधि समेत लोगों की भीड़ जमा हो गयी. थानाध्यक्ष पंकज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










