ePaper

13 घंटे की ज्योत जला कर महिलाओं ने किया मंगलपाठ

Updated at : 13 Jan 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
13 घंटे की ज्योत जला कर महिलाओं ने किया मंगलपाठ

मुजफ्फरपुर. पुरानी बाजार के सत्यनारायण मंदिर में सोमवार को श्री शाकंभरी माता महोत्सव का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर. पुरानी बाजार के सत्यनारायण मंदिर में सोमवार को श्री शाकंभरी माता महोत्सव का आयोजन किया गया. सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक चले महोत्सव में 13 घंटे की अखंड ज्योति जलाकर माता का संगीतमय मंगल पाठ और भजन-कीर्तन किया गया और भव्य झांकी दिखायी गयी. इस मौके पर जमालपुर की अंकिता शर्मा, राजकुमार सावंत, पटना की राधिका शांडिल्य, न्यू दिल्ली के सौरव शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय कर दिया. भजन गायकों ने कन्हैया तो हमारा साथी है, गरीबों का सहारा है, लाया थारी चुनरी करियो मां शृंगार ओर थारी महिमा शाकंभरी मां, सारी दुनिया जाने भजनों से भक्तों को खूब झुमाया. आयोजन में विमल तोला, संजय गोस्वामी, गोपाल कन्दोई, पंकज अग्रवाल, साकेत शाह, राजेश आर्य, सुनील शर्मा, नवीन कंदोई, अनूप धानुक और सुनील अग्रवाल की भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन