शराब मिली, वैशाली व समस्तीपुर की महिला गिरफ्तार

दोनों महिला भटनी से शराब लेकर मुजफ्फरपुर पहुंची थी
मुजफ्फरपुर. रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने वैशाली व समस्तीपुर की दो महिला को 246 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. दोनों महिला भटनी से शराब लेकर मुजफ्फरपुर पहुंची थी. जंक्शन के प्लेटफार्म पर दूसरे ट्रेन पकड़ने की फिराक में थी. तब तक रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया. दो बोरा और दो झोला में ट्रेटा पैक शराब को छिपाकर महिला रखी थी. इसे लेकर रेल थाना के थानेदार रंजीत कुमार ने वैशाली की निर्मला देवी और समस्तीपुर की रानी देवी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम में केस दर्ज किया है. प्रारंभिक पूछताछ के बाद विशेष उत्पाद कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










