महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका

महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका
मोतीपुर. राजेपुर ओपी थाना क्षेत्र के परसौनीनाथ गांव के समीप तिरहुत मुख्य नहर से पुलिस ने नग्न अवस्था में एक महिला (30) का शव बरामद किया है. नहर में शव मिलने की सूचना पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दारोगा सुमन झा ने बताया कि सूचना मिली कि नहर के किवाड़ के नीचे पानी में एक महिला का शव उपला रहा है. तब वे पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंच कर उपल रही महिला के शव को बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










