महिला का शव आंगन से बरामद, हत्या की आशंका
Updated at : 08 Jun 2024 1:37 AM (IST)
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव से शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने एक 22 वर्षीया महिला का शव उसके घर से बरामद किया. महिला के गले पर जख्म के निशान पाये गये हैं.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मोतीपुर
थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव से शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने एक 22 वर्षीया महिला का शव उसके घर से बरामद किया. महिला के गले पर जख्म के निशान पाये गये हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है. मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया़ वहीं ग्रामीण आत्महत्या की बात कह रहे हैं. मायके वालों ने पुलिस को आवेदन नहीं दिया है. बताया गया कि गांव के राजू पासवान की शादी दो साल पहले पूर्वी चम्पारण जिले के चकिया थाना के भुवन छपरा में हुई थी. शादी के बाद से विवाहिता ज्योति देवी का ससुराल वालों से किसी बात को लेकर अनबन चल रहा था. इसी बीच शुक्रवार की देर शाम करीब नौ बजे विवाहिता का शव आंगन में मिला. पड़ोसियों का कहना है कि विवाहिता पंखे से लटक गयी थी. इसके बाद शव को नीचे उतारकर ससुराल वाले आंगन में रखकर फरार हो गये. इसकी सूचना किसी ने महिला के मायके वालों को दे दी. इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ बताया गया कि महिला गर्भवती भी थी. पति फिलहाल बाहर है. थानाध्यक्ष राजन पांडेय ने बताया कि महिला के गले पर जख्म के निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




