महिला को हथियार का भय दिखाकर आभूषण लूटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jul 2024 10:01 PM
पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 40 वर्षीया महिला से तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर आभूषण लूट लिया और विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया.
मेन गेट का फाटक काटकर घर में घुसे थे बदमाश विरोध करने पर महिला से बदमाशों ने की दुर्व्यवहार प्रतिनिधि, पारू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 40 वर्षीया महिला से तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर आभूषण लूट लिया और विरोध करने पर दुर्व्यवहार किया. पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है़ वहीं एक आरोपी की तलाश की जा रही है़ पीड़ित महिला ने तीन युवकों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को आवेदन दिया है. बताया है कि 22 जुलाई की रात पड़ोस के मुन्ना कुमार, अमित कुमार और प्रिंस कुमार मेरे घर के मेन गेट पर लगे बांस के फाटक को काट कर अंदर घुस गये और मेरा हाथ-पैर पकड़ कर हथियार के बल पर कीमती आभूषण निकाल लिया. विरोध करने पर तीनों ने मेरा मुंह दबा दिया और बदतमीजी की. वहीं शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये. थानाप्रभारी मोनू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मुन्ना कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










