ePaper

जमीन नहीं बेचने पर महिला का अपहरण कर गैंगरेप

Updated at : 06 Nov 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन नहीं बेचने पर महिला का अपहरण कर गैंगरेप

जमीन नहीं बेचने पर महिला का अपहरण कर गैंगरेप

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

जमीन नहीं बेचने पर महिला का अपहरण कर लिया गया. अपहरण के बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ 15 दिनों तक गैंगरेप किया गया. दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट भी की गयी. मारपीट के बाद युवती के साथ तीन दरिंदों से बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र का है. एसकेएमसीएच से इलाज के बाद पीड़िता ने एसकेएमसीएच थाने में बयान दर्ज कराया है. जिसमें उसने बताया कि 4 अक्टूबर को गांव के ही एक युवक ने दुकान खोलने के लिए जमीन बेचने को कहा.इंकार करने पर वह वापस लौट गया.आरोपित ने 6 अक्टूबर को उसके पिता के साथ मारपीट किया था. इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद आरोपित ने जमीन नहीं बेचने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता रहा. विरोध करने पर आरोपित ने 10 अन्य आरोपितों को बुला लिया. सबने गाली गलौज शुरू कर दी. मना करने पर मारपीट कर मुझे बंधक बना लिया, इसके बाद गांव से बाहर ले जा कर एक मकान में बंद कर दिया.तीन आरोपित 7 अक्टूबर की रात कमरे में बंद कर नशीला पदार्थ पिला कर बारी बारी से दुष्कर्म करता रहा.

पीड़िता ने बताया कि ये सिलसिला 15 दिनों तक चलता रहा.पीड़िता ने बताया कि रात में आरोपितों ने नशीला पदार्थ पिलाता रहता था. पीड़िता ने बताया कि उसने अपना इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में करायी. इसके बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया था. जहां उसका मेडिकल जांच किया गया है. इधर एसकेएमसीएच थानेदार गौतम कुमार साह ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए कॉपी भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन